संविदा में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज…गृह निर्माण मण्डल में पदस्थ 11 की सेवाएं समाप्त…देखें आदेश…

रायपुर। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल में संविदा नियुक्ति में कार्यरत 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है। यह आदेश तत्काल रूप से प्रभाशील होगा। उक्त सभी कर्मचारियों को अपना प्रभार संबंधित अधिकारियों को सौंपने निर्देश दिए गए हैं।
जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई है उनमें वरिष्ठ सलाहकार सह-आवासीय प्रतिनिधि आरके शंकर, सलाहकार वास्तुविद मुकुन्द एम. हम्बर्डे, संपदा अधिकारी एसके चौहान, सहायक अभियंता बीएल वर्मा, सहायक अभियंता सिविल एससी देशमुख, संपदा प्रबंधक गोवर्धन यदु, सहायक संपदा प्रबंधक एसपी कर्णेवार, सहायक संपदा प्रबंधक फैमिदा खान, सहायक संपदा प्रबंधक माखन नेताम, वरिष्ट सहायक एमएल वंशपाल एवं चौकीदार अर्जुन यादव हैं।
[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2019/02/new-doc-2019-01-31-17.00.31_20190131170114.pdf” title=”new doc 2019-01-31 17.00.31_20190131170114″]
यह भी देखें : Union Budget 2019-20 Live





