रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव प्रबंधन टीम की सूची और मीडिया कॉडिनेशन कमेटी में अतिरिक्त नामों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की स्वीकृति के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कल दिल्ली में जारी किया है।
चुनाव प्रबंधन टीम की सूची इस प्रकार है। गिरीश देवांगन, शैलेश नितिन त्रिवेदी, किरणमयी नायक, महेन्द्र छाबड़ा, अमित पांडेय। मीडिया कॉडिनेशन कमेटी में नौ और नाम जोड़े गए हैं जिसमें राजेन्द्र तिवारी, रमेश वर्ल्यानी, सुरेन्द्र शर्मा, रामकुमार यादव विधायक जैजैपुर, शकुंतला साहू विधायक कसडोल, संदीप साहू कोआर्डिनेटर एआईसीसी पिछड़ा वर्ग विभाग, क्रांति बंजारे डोंगरगढ़, नीना रावतिया बीजापुर, आरती सिंह पत्थलगांव हैं।
यह भी देखें : चिप्स में भ्रष्टाचार का खजाना, करोड़ो के टेंडर में हुई धांधली, EOW के छापे से होंगे काले कारनामे उजागर : कांग्रेस
Add Comment