रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के देवेन्द्र नगर स्थित सरकारी बंगला को खाली कराने की मांग को लेकर युवक कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर अमन सिंह सरकारी बंगला खाली करो..खाली करो के नारे लगाते हुए पहुंचे थे।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप, आसिफ मेमन एवं डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता अमन सिंह के घर के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे हुए थे।
ज्ञात हो कि अमन सिंह को रमन सरकार ने देवेन्द्र नगर स्थित डी1-20 बंगला आबंटित किया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद अमन सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया था। लेकिन बंगला को अब तक खाली नहीं किया है।
यह भी देखें : BREAKING: फिरोज सिद्दीकी ने मांगी सुरक्षा…जान का खतरा…कहा कभी भी हो सकता है हमला…
Add Comment