छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

दिग्विजय सिंह रायपुर पहुंचे… भाजपा पर किया हमला…कहा-15 साल तक भाजपा राजनीति नहीं व्यापार कर रही थी…

रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह छग प्रवास पर आज राजधानी रायपुर पहुंचे।

यहां एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अंतत: जनता ने सही निर्णय लेते हुए कांग्रेस को जिताया। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए हैं उसे पूरा करें। दिग्विजय सिंह ने जीत के पीछे अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस कार्यकतार्ओं का भी आभार जताया।



भाजपा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार रही है। इन 15 साल में भाजपा सत्ता भोगी हो गई थी और राजनीति नहीं बल्कि व्यापार कर रही थी। छग में रमन सिंह ने जमीन बेचने का काम किया। चावलवाले बाबा कहलाने वाले रमन सिंह चावल में ही भ्रष्टाचार करते रहे। इस बार जनता ने उन्हें सबक सिखाया है।

यह भी देखें : राजभवन के द्वार खुले… छात्र-छात्राओं व आमजन कर सकेंगे भ्रमण… 

Back to top button
close