छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

निकाय चुनाव में सीएम भूपेश बघेल होंगे कांग्रेस के पोस्टरबॉय… रमन सिंह बताये क्या वह भाजपा के चेहरे होंगे…कवर्धा में 60 हजार के सर्वाधिक वोट से बुरी तरह से हारने वाले पाटन पर दु:ख व्यक्त कर रहे है-विकास तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा सरकार के मुखिया डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जहां एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 15 सालों में 15 सीटों पर ही सिमट के रह गई और जब भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की बैठक पर चर्चा की गई तो चौकाने वाले बात सामने आये कि प्रदेश के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुडऩा नहीं चाह रहे हैं जिस वजह से भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को और कई दिनों तक चलाने की मजबूरी सामने आ रही है।



बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहां था कि भाजपा निकाय चुनाव में सर्वाधिक जगह पर जीत दर्ज करेगी और उन्होंने दुर्ग लोकसभा में कांग्रेस की हार पर तंज भी कसा था।


WP-GROUP

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ रमन कांग्रेस सरकार के मुखिया किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसने के चक्कर में अपने इतिहास को भूल गये जबकि डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में भाजपा 15 सालों में 15 सीट पर ही सिमट कर रह गई वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहते भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विधानसभा में एक तरफा जीत दर्ज करते हुए 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी जिताने में सफल रही थी दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के गृह जिला कवर्धा जहां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रदेश में सर्वाधिक लीड से जोकि 60 हजार की जीत दर्ज की जबकि कवर्धा जिले का कमाल खुद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं उनके पूर्व सांसद पुत्र अभिषेक सिंह ने चुनाव की कमान संभाल के रखी थी बावजूद कवर्धा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पिता पुत्र की जुगलबंदी को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को प्रचंड बहुमत से जीत दिलवायी थी।

तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के निकाय चुनाव में पोस्टरबॉय प्रदेश के किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को क्या बताना चाहिये कि क्या वह निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर ब्वॉय होंगे क्या उनकी पार्टी उन के चेहरे पर एतबार करने का दुस्साहस नहीं उठाएगी जिस चेहरे के कारण 15 सालो की सत्ता के बाद 15 सीटो पर सिमट गयी थी।

यह भी देखें : 

बीच सड़क पर काटा पत्नी का गला…लोगों ने मचाया शोर…सिर को फेका नहर में

Back to top button
close