छत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

VIDEO: धान खरीदी पर पूर्व सीएम ने साधा राज्य सरकार पर निशाना, कहा- केंद्र सरकार से सीधी लड़ाई हो रही है, स्काई वॉक पर बोले मूणत….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बजट में विपक्ष से राय न लिए जाने पर कहा कि बजट में हमारी भागीदारी हो। 15 साल एक अनुभव है, मगर अफसोस संवादहीनता है। उन्होंने धान खरीदी के मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार से सीधी लड़ाई हो रही है। केंद्र से सीधे टकराव लेने की बात हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे 15 साल के कार्यकाल की कोई भी जांच कर ले। कोई विषय पर कुछ नहीं निकलेगा, कोई चिंता की जरूरत नहीं है।

उक्त बातें आज पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि किसानों को किया गया वादा पहले पूरा करे। 25 सौ रूपए में धान की खरीदी की जा रही है ठीक है लेकिन व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हैं।

प्रदेश में सारे निर्माण कार्य ठप्प हो चुके हैं। लोग बेरोजगार हो रहे। धान उठाव की व्यवस्था भी नहीं की गई हैं। पेमेंट को लेकर किसानों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव में किए गए वादों में असफल नजर आ रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार को बजट पेश करने के पूर्व सभी विधायकों, कर्मचारियों सभी वर्गों से चर्चा करनी चाहिए।



वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के दो माह में यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में विकास की गति रूक चुकी हैं। हजारों करोड़ के कार्य ठप्प हो चुके हैं। चुनाव के पूर्व बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन लोग और बेरोजगार हो रहे हैं। प्रदेश में भीषण स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। लोग बेरोजगारी के चलते पलायन कर रहे हैं।

स्काई वाक पर एसआईटी बनाकर जांच कर ले : मूणत
स्काई वाक मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि मुझपर आरोप लगाए गए हैं। सर्वे के बाद उपयोगिता के आधार पर ही स्काई वाक का निर्माण किया गया है। स्काई वाक पर सरकार चाहे एसआईटी बनाकर जांच कर ले।

मीडिया से चर्चा करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व एकला चलो पर आ गया है। उन्होंने नान मामले में कहा- कांग्रेस का नेतृत्व गलत तरीके से फंसाने का काम कर रहा है। एसआईटी ही असंवैधानिक है।

यह भी देखें : VIDEO: बच्चों के सामने प्रिंसिपल का ऐसा डांस…जमकर हो रहा वायरल…आप भी देखिए…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471