Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

CM भूपेश बघेल मेहनती लोगों को दे सकते हैं मौका…निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नियुक्ति के लिए लोकसभा चुनाव में करना होगा अच्छा परफॉर्मेंस…

रायपुर। निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नियुक्ति पाने के लिए कार्यकर्ता एक ओर एड़ी चोटी लगा रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को अभी लोकसभा चुनाव तक इंतजार करना होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 100 से अधिक पदों पर नियुक्ति को रोक कर रखा है।

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो इन पदों पर उन्हीं को बैठाया जाएगा जो लोकसभा में बेहतर परफामेंश दिखाएंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष और मंत्री के 1 पद पर नियुक्ति भी होगी। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के 12 में से 11 मंत्रियों की घोषणा कर दी है लेकिन एक मंत्री के पद को खाली रखा है।



मंत्री के 1 पद के लिए आधा दर्जन विधायक दावेदार हैं और सभी नाराज भी है। क्योंकि उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया हैं। मुख्यमंत्री एक नाम फाइनल करने में उलझ गए हैं अभी किसी एक नाम की घोषणा कर देंगे तो बाकी पांच वरिष्ठ विधायकों की नाराजगी और बढ़ सकती है इसका नुकसान लोकसभा चुनाव में पार्टी को होने की आशंका है।

यह भी देखें : बजट को लेकर बैठक…मुख्यमंत्री के साथ होंगे विभागीय मंत्री…8 फरवरी को होना है बजट पेश 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471