छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

मंत्री शिव डहरिया और महापौर प्रमोद दुबे ने किया मरीन ड्राइव का किया औचक निरीक्षण, गंदगी व अव्यवस्था देख ली क्लास…आधा दर्जन अधिकारियों को नोटिस….

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सोमवार को राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पसरी गंदगी और अव्यवस्था को देखकर वे काफी नाराजगी जतायी, जिसके बाद नगर निगम आयुक्त ने तत्काल निगम के आधा दर्जन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

संभवत: इस नोटिस के बाद जोन कमिश्रर भी हटाये जा सकते हैं। औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ महापौर प्रमोद दुबे भी मौजूद थे।



राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपना कदम आगे बढ़ा दिया है। आज सुबह उन्होंने सबसे पहले राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास बने मरीन ड्राइव का औचक निरीक्षण किया।

उनके साथ महापौर प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। औचक निरीक्षण के दौरान मरीन ड्राइव में पसरा गंदगी और साफ-सफाई की अव्यवस्था देखकर मंत्री ने काफी नाराजगी जतायी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे निगम आयुक्त ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले निगम के आधा दर्जन अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले…31 जनवरी तक जितना धान आएगा सब खरीदा जाएगा…सवर्ण आरक्षण पर मंत्री ने कहा 

Back to top button
close