छत्तीसगढ़सियासत

सांसद विष्णुदेव साय का विरोध…पूर्व मंत्री कर रहे है लोकसभा टिकट की मांग…कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप कहा नहीं हुआ क्षेत्र का विकास

रायपुर। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा में टिकट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा हैं। वहीं प्रदेश में करारी हार के बीच भाजपा जीतने वाले प्रत्याशियों की तलाश कर रही हैं। लेकिन हार के बाद भाजपा में खुला विरोध भी शुरू हो गयी हैं।

रायगढ़ लोकसभा से वर्तमान सासंद और केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय का उनकी ही पार्टी के नेता गणेशराम भगत अपने कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे हैं। हालांकि भगत ने बयान में कहा है कि पार्टी तो निर्णय करेगी वहीं मान्य होगा लेकिन कार्यकर्ताओं की मुंह बंद नहीं किया जा सकता।



कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि लोकसभा क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ हैं। जबकि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार हैं। हालांकि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है लेकिन केन्द्रीय मंत्री होने के नाते साय को जो विकास करना था वो नहीं कर पाए। इसलिए इसबार लोकसभा में गणेशराम भगत को टिकट दिया जाए।

यह भी देखें : दक्षिण विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन..प्रदेश में भाजपा ने चुनाव हारा है हिम्मत नही…विपक्ष में 12 साल काम करने का अनुभव- बृजमोहन 

Back to top button
close