
रायपुर। दक्षिण विधानसभा में भाजपा द्वारा पुजारी पार्क में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पार्टी के झंडे की आन, बान,शान के लिए काम करता है।
रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भी इस धर्म का पालन किया है और जनता से आशीर्वाद दिलाकर मेरे माथे विजय तिलक लगाया है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन से जुटेगा।
यइस आयोजन में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अग्रवाल से पहले भाजपा के विभिन्न नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बृजमोहन ने कहा कि हम प्रदेश में चुनाव हारे हैं। हमारी सरकार चली गई। परंतु हमारे कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी है।
आज भी पूरे जोश खरोश के साथ वह चुनावी रण में उतरने के लिए तैयार है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरा दमखम लोकसभा चुनाव में नजर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हमारा कारवां लुट गया है। मैं कहता हूं कि रायपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण विधानसभा जीतकर अपने क्षेत्र को लूटने से बचा लिया है।
साथ ही कहा कि हम पराजित क्यों हुए इस बात की भी चिंता करनी होगी। जब तक हम अपनी कमियों को नहीं ढूंढ लेंगे आगे की जीत आसान नहीं होगी। बृजमोहन ने कहा कि विपक्ष में 12 साल काम करने का अनुभव मेरे पास है। उस वक्त भी रायपुर शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उस दौर में दिग्विजय सरकार को हिला कर रख दी थी। आज भी लोकहित के लिए सरकार से टकराना पड़े तो टकराएंगे और राजधानी रायपुर के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
यह भी देखें : 18 साल बाद पूर्वाजों का सपना हुआ पूरा…जो वादा किया वो निभाया किसानों का किया कर्ज माफ- भूपेश बघेल मुख्यमंत्री