छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

SPECIAL NEWS : छत्तीसगढ़ : दादा का सपना पूरा करेगा पोता…हेलीकाप्टर से लेने जाएगा दुल्हन…डेक्कन कंपनी से लिया किराए पर…मुंगेली कलेक्टर से स्पेशल परमिशन…

[sg_popup id=”46924″ event=”inherit”][/sg_popup]रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के घोरपुरा गांव के रहने वाले अंकुश सिंह 22 जनवरी को अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से बारात ले के जाएंगे। अंकुश सिंह ने बताया कि वे अपने दादा के सपने को पूरा करने ऐसा कर रहे हैं।

उनकी बारात 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे मुंगेली स्थित स्टेडियम से टेकऑफ करेगी और 23 जनवरी को दोपहर 11.00 बजे से शहडोल से टेक ऑफ करेगी। आपको बता दें कि अंकुश सिंह पिता महेन्द्र प्रताप सिंह शहडोल निवासी अरुण सिंह की पुत्री अदर्शिता सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अंकुश सिंह के दादा – मालगुजार धर्मराज सिंह

द खबरीलाल से बातचीत में अंकुश सिंह ने बताया कि वे किसान के बेटे हैं। उनके दादाजी मालगुजार धर्मराज सिंह का यह सपना था कि उसके इकलौते पोते अंकुश सिंह हेलीकॉप्टर से बारात जाए और हेलीकॉप्टर से ही दुल्हन लेकर आए।

दादाजी के इसी सपने को पूरा करने अंकुश सिंह ने हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने का फैसला किया है। वे बताते हैं कि उसने हैदराबाद से डेक्कन कंपनी का हेलीकॉप्टर किराए पर लिया है और हेलीकॉप्टर के लिए बकायादा कलेक्टर मुंगेली से परमिशन ली थी, जो उन्हें मिल गई है। ये हेलीकॉप्टर 8 सीटर है। बहरहाल, किसान पुत्र के इस अनोखी शादी की छत्तीसगढ़ सहित शहडोल में चर्चा हो रही है।

यह भी देखें : डिलीवरी के 6 महीने बाद बिगड़ने लगी महिला की तबियत…डॉक्टरी जांच में सामने आया ये सच्चाई तो उड़ गए सबके होश… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471