कोंडागाव। खरीदी केन्द्र सलना में धान का आवक बढऩे से खरीदी के लिए जगह का अभाव होता जा रहा है। वर्तमान सरकार ने किसानों का हित के लिए धान के दामों में बढ़ोतरी के कारण किसान अपनी फसल बड़ी संख्या में लेम्पस में पहुंच रहे है।
लेकिन लेम्पस में सही समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण हजारों क्विंटल धान जाम हो गया है, जिसके चलते अन्य किसानों को अपना फसल बेचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उपार्जन केन्द्र सलना मे अब तक की कुल खरीदी 33773.20 क्यिूंटल हुआ है, मिलर्स को परिदान 17760.00 क्यिूंटल हुआ है, और 16013.20 क्यिूंटल धान शेष है।
पिछले वर्ष अनुसार इस वर्ष धान का उठाव बहुत ही धीमी गती से हो रही है। इस संबंध में विपणन अधिकारी से चर्चा करने पर कहां गया कि धान का उठाव तो हो रहा है, जितने मिलर्स है उन सभी का धान परिदान के लिए डीओ जारी किया जा रहा है, लेकिन इस वर्ष कर्ज माफी और पंजीयन में वृध्दि होने के कारण धान का आवक बढऩे से ऐसी स्थिति निर्मत हुआ है।
खरीदी प्रभारी टीसी साहू ने बताया कि धान का उठान नहीं होने से सभी जगह धान से भरी हुई है, जिसके कारण खरीदी करने में भारी परेशानि हो रही है। निरीक्षण में जो भी अधिकारी आते उसे भी उठाव के संबंध में अवगत करने बिना कुछ कह देखकर चले जाते है, धान उठाव के संबंध में कोई कुछ नहंी कहता है, समय पर उठाव नहीं होने से धान में सुखती आने की संभावना है।
Add Comment