वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिला गांजे की बड़ी खेप…4 गिरफ्तार…

कोंडागांव। फरसगांव पुलिस ने नेशनल हाईवे 30 पर दो वाहनों की चेकिंग के दौरान 7 लाख 34 हजार रुपए का गांजा पकड़ा है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगदलपुर की ओर से आ रही दो पिकअप को चेक किया गया।
वाहनों से 146 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत बाजार में सात लाख से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सूचना के आधार पर एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसमें 16 पैकेटों में रखा 45 किलो 670 किलो गांजा मिला।
बिहार के रहने वाले विनय कुमार और दिलेश सिंह को पकड़ा। दूसरी घटना में यूपी पासिंग नंबर की गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 101 किलो 304 ग्राम गांजा मिला। दोनों घटनाओं में शामिल चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
यह भी देखें : 4 लाख की ईनामी हार्डकोर महिला नक्सली ने किया समर्पण…कई हिंसक वारदातों में रही शामिल…