छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कलेक्टर ने किया स्मार्ट सिटी योजनाओं का निरीक्षण…तेलीबांधा मॉडल अन्य तालाबों में भी करे लागू…संकरी प्लांट 31 अक्टूबर तक और गोकुल नगर गौठान 15 दिन में पूरा करने दिए निर्देश

रायपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कार्ययोजनाओं का शनिवार को कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल भी मौजूद रहे। उन्होने गोकुल नगर गौठान को 15 दिन मेंं तथा सकरी में ठोस अपशिष्ट निपटान संयंत्र 31 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर परिसर भी गए, जहां एकीकृत प्रबंधन की संपूर्ण तकनीक की बारीकियों से अवगत हुए। उन्होंने कहा है कि इस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए पर्याप्त मानव बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।



उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि अपराध नियंत्रण में इस प्रणाली की भूमिका को देखते हुए चिन्हित क्षेत्रों में जहां कैमरे लगाने हेतु प्रस्तावित किया गया है वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर तेलीबांधा तालाब पहुंचे जहां प्रदेश मे पहली बार जैविक पद्धति से तालाब का शुद्धिकरण कर विचरण करते राजहंस के समूहों का पालन कर इसे आकर्षण का केंद्र बनाया गया है।भेल व नीरी के अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी की टीम ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जल शोधन उपरांत जल के मानकों में आने वाले गुणात्मक सुधार का अवलोकन कराया। 
WP-GROUP

उन्होंने जल शोधन व जैविक तरीके से तालाब शुद्धिकरण की इस तकनीक का प्रयोग अन्य तालाबों में भी किए जाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया है।भ्रमण के दौरान उन्होंने शास्त्री चौक के समीप बन रहे मल्टी लेवल पार्किंग की प्रगति की भी जानकारी ली।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: रायपुर: कई थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर… देखें पूरी सूची… खम्हारडीह चौकी भी थाना घोषित हुआ…

Back to top button
close