छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : 17 जनवरी तक खाली हो जाएगा सीएम हाउस… लखमा 24 को हो सकते हैं नए आवास में शिफ्ट…..

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास 17 जनवरी तक खाली हो जाएगा, इसके बाद शुभ मुर्हूत देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां शिफ्ट हो जाएंगे। इधर मकर संक्राति के बाद अधिकांश मंत्री भी अपने-अपने नए आवास में शिफ्ट होंगे। मंत्री कवासी लखमा 24 जनवरी को नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।

मंत्रिमंडल के गठन के बाद तथा मंत्रियों के उनकी पसंद के आवास आवंटित किए जाने के बाद बंगलों में नए तरह से साज-सज्जा और रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है। अधिकांश मंत्रियों के पसंद के अनुरूप उनके नए बंगलों को व्यवस्थित किया जा चुका है। इधर लंबे समय से मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं हो सका है।



अब संभावना है कि 17 जनवरी तक मुख्यमंत्री का शासकीय आवास खाली हो जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल के मंशानुरूप इसमें आवश्यक बदलाव किया जाएगा। इधर मकर संक्राति के बाद नए बंगलों में शिफ्ट होने वाले मंत्रीगणों के पसंद के अनुरूप उनके शासकीय आवास तैयार हो चुका है।

पूर्व में बंगला खाली होने तथा इसके बाद साफ-सफाई और नए ढंग से व्यवस्थित करने में काफी समय निकल चुका है। अधिकांश मंत्रीगणों ने मकर संक्राति पर्व के बाद नए शासकीय आवासों में शिफ्ट होने की मंशा जताई थी। लिहाजा अब मंत्रिमंडल के सदस्य जल्द ही नए बंगलों में शिफ्ट हो जाएंगे। इधर सूत्रों की माने तो मंत्री कवासी लखमा संभवत: 24 जनवरी को अपने नए शासकीय आवास में शिफ्ट होंगे।

यह भी देखें : लोकसभा चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में प्रत्याशी चेहरों की तलाश शुरू… 

Back to top button
close