रायपुर। हवाई जहाज से रायपुर-मुंबई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। जेट एयरवेज के विमानों का संचालन बंद होने वाली है। रायपुर से जेट की दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ाने हैं। उसके बंद होने के बाद नई विमानन कंपनी विस्तारा का विमान उड़ेगा लेकिन उसकी उड़ान फिलहाल रायपुर दिल्ली रहेगी। गेट बंद होने से मुंबई यात्रियों के लिए विकल्प कम हो जाएंगे।
जेट एयरवेज द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली और मुंबई के लिए विमान का संचालन किया जाता है। इस कंपनी के विमानों के कारण यात्रियों के सामने दोनों शहरों की ओर आने के लिए विकल्प होता था। मगर दोनों संविदा खत्म हो जाएगी उसके बाद अपना संचालन बंद कर देगी।
कंपनी ने अपने विमानों के चालन बंद करने की अधिकृत घोषणा कर दी है। कंपनी द्वारा स्टाफ की घोषणा भी कर दी गई है। एयरलाइंस कंपनी द्वारा अपने विमानों का संचालन बंद किए जाने की वजह कारोबार को समेटने बताया गया है।
कंपनी ने इसके चलते अपने स्टाफ को भी अनियंत्रित शिफ्ट कर दिया है। इस रिलायंस कंपनी को मिलाकर माना एयरपोर्ट में तीन कंपनियां अपने विमानों का संचालन करते हैं और यहां से विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानों का संचालन करती है।
यह भी देखें : कुंभ जाने वालों को रेलवे दे रहा है ये खास सुविधाएं…जानकर हैरान रह जाएंगे आप…
Add Comment