
रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर बयान बाजी शुरू हो गई हैं। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह ने बड़ी जिम्मेदारी हैं। इस बार 11 लोकसभा की सीटों पर विजय हासिल करना हैं।
वहीं कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो टारगेट उनको मिलता है वो हम पूरा करते हैं। विधानसभा में 65 प्लस का लक्ष्य भाजपा ने रखा था लेकिन 15 सीटों पर सीमट गई और हम वो टारगेट से आगे बढ़ गए।
विधानसभा चुनाव में खासी जीत हासिल करने पर कांग्रेस का मनोबल काफी बढ़ गया है। वहीं भाजपा भी कमर कसी हुई है कि लोकसभा में 11 सीटों पर कब्जा करना हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थित कुछ और बंया करती हैं।
सरकार बदल चुकी है आंकड़े बदल चुके हैं। अब लोकसभा चुनाव में 11 सीट में भाजपा को कितने और कांग्रेस के पक्ष में जाती है यह तो आने वाले चुनाव परिणाम के बाद ही मालूम चलेगा।