Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे डॉ. रमन सिंह का हुआ जोरदार स्वागत…16 जनवरी को हो सकती है भाजपा कोर कमेटी की बैठक

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का माना विमानतल पर जोरदार स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है।

पहली बार ये दायित्व मिला है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर वे जवाब टाल गए।

16 जनवरी को होगी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक
वहीं बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा को देखते हुए 16 जनवरी को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हो सकती है। बैठक में लोकसभा के लिए प्रदेश के एजेंडे पर भी चर्चा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह लेंगे बैठक। बैठक में विधायक व प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

यह भी देखे: छत्तीसगढ़ : शराबबंदी पर CM भूपेश बघेल का ट्वीट… समाज के हर वर्ग से… 

Back to top button
close