
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपनी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं होने के खोखले दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचार में इतनी गहराई तक पहुंच चुकी है जनता को राष्ट्रयवाद की भावनाओं में बांधकर देश के सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है।
देश की सुरक्षा के लिए कांग्रेस शासनकाल में 126 राफेल विमान खरीदने के निर्णय को पलटते हुए अत्यधिक दामों में 36 राफेल विमान खरीद कर राफेल घोटाला मोदी सरकार ने किया। काला धन ला कर आम जनता के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का वादा कर मनमानी तरीके से नोटबंदी कर आम जनता के जेब से रखें जमा धन को भी लूटने का काम किया गया।
ठाकुर ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार से इतना ही परहेज है तो राफेल घोटाले में मोदी सच का सामना क्यों नहीं कर रही है ? दो कमरों और दो सांसदों वाली भाजपा राम मंदिर निर्माण का वादा कर हिंदुओं के भावनाओं से खेल वोट तो बटोर ली और 282 सांसदों तक पहुंच गई। लेकिन ना तो राम मंदिर का निर्माण कर पाई ना ही चुनाव में किए गए वादे को पूरा करने में सफल रही है।
साढ़े 4 साल की मोदी सरकार से देश के सभी वर्गों को निराश हुआ है। प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओ का रोजगार के मसले पर आज भी नरेंद्र मोदी के पास कोई जवाब नहीं है। अच्छे दिन का वादाकर सरकार में बैठे नरेंद्र मोदी के कारण देश की जनता बुरे दिनों की दौर से गुजर रही है।
2019 में जनता अब मोदी सरकार को बदलने त्यौर है। जनता का मौन मतदान के दिन दिखेगा पूरे देश में जहां 282 सीटों में जनता ने जनादेश भाजपा को दिया था अब एक बार जनता फिर भाजपा को दो सांसदों की कगार पर खड़ी करेगी।