रायपुर। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की आज 156 वी जयंती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि स्वामी विवेकानंद युवा शसक्तीकरण और युवा भारत के सबसे बड़े धार्मिक विविधता के सच्चे समर्थक और साम्प्रदायिक सद्भावना को अक्षुण रखने सतत प्रत्यनशील थे। स्वामी विवेकानंद कहते थे युवा सक्षम बनेगा तो राष्ट्र सुद्ढ़ होगा। भाजपाई स्वामी विवेकानंद की बात जरूर करने का ढोंग करते है कि लेकिन आचरण से वे उनकी विचारधारा के विरोधी है।
युवाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पान, पकौड़ो की गुणगान करते रहे और 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने को है। समूचा भारत स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाता रहा है, मगर देश में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से स्किल इंडिया के नाम पर औरे प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के नाम पर धोखा और छलावा करती रही है।
अब तक 10 करोड़ युवाओं को रोजगार प्राप्त नहीं हुआ यह छलावा नहीं तो क्या है ? सीजी पीएससी समय में ना करा पाने वाली पिछले 15 वर्षों की भाजपा रमन सरकार ने तो प्रदेश के युवाओं से ना-ना प्रकार से प्रताडि़त किया है। युवा भारत के भविष्य है और भारत के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
यह भी देखें : CSIDC से होगी खरीदी शुरू…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया एलान…जेम को निरस्त कर बनाया जाएगा नई उद्योग नीति
Add Comment