कोंडागांव। जिला के माकड़ी थाना पुलिस ने 11 जनवरी की तड़के सुबह 5 बजे ऐरला फॉरेस्ट नाका पर धान से लदे ट्रक को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि, धान से भरी ट्रक ओडि़सा के बाटीबेड़ा से बीजापुर धान खरीदी केन्द्र में खपाने के लिए लाया जा रहा था। इससे पहले कि, धान खरीदी केन्द्र में पहुंचता ट्रक को बार्डर में ही रोक लिया गया। छत्तीसगढ़ सरकार के चुनावी वादा अनुसार धान का समर्थन मुल्य 2500 रुपए कर दिया गया है। ऐसे में आस पास के सीमावर्ती राज्य से धान छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिस की जा रही है।
इसी कड़ी में माकड़ी थाना पुलिस को अवैध धान समेत वाहन जब्त करने की कामियाबी मिली है। जानकारी अनुसार, माकड़ी थाना पुलिस आज ग्राम गस्त पर थी। इसी दौरान उन्हे सूचना मिली ओडि़सा से अवैध धान छत्तीसगढ़ आने वाला है। सूचना पर ऐरला फारेस्ट नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाने लगी। जांच के दौरान टाटा 407 सीजी 04 जे 4144 से 90 बोरी धान पकड़ा गया। ओडि़सा से अवैध तरीके से धान लाते वाहन चालक सगाराम कलार (27) पिता बुधूराम निवासी बाटीबेड़ा थाना उमरकोट नवरंगपुर ओडि़सा को पकड़ा गया है। मौका पर 407 वाहन से 40 किलोग्राम भर्ती के 90 बोरी धान पाए गए है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी देखें : नाबालिकों को चुराकर बेचा भेड़ चराने… सात साल का कारावास
Add Comment