पटना। आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों को या बिहार में रहकर मछली खाना किसी खतरे से कम नहीं है। बिहार में मछलियों के खाने से लोग कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। दरअसल बिहार में आने वाली मछलियों में फर्मलीन, कैडमियम लेड और फॉर्मल डिहाइड की मात्रा पाई गई है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक मछलियों पर फर्मलीन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की खबरें आ रही थी। दरअसल फर्मलीन का प्रयोग मछलियों को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से कैंसर होने की संभावना बहुत अधिक होती है।
जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों में बड़ी मात्रा में फर्मलीन का प्रयोग किया जाता है. इसकी पुष्टि के लिए जांच के लिए सैंपल कोलकाता भेजे गए थे जहां सभी 10 मानकों पर निगेटिव रिपोर्ट आए। इसका मतलब साफ है कि बिहार में मछली खाना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
फर्मलीन युक्त या दूषित मछलियों को खाने से बैक्टिरियल इंफेक्शन का भी खतरा अधिक होता है. कई बार लोग जल्दी रिकवर कर लेते हैं लेकिन अगर इम्यून सिस्टम कमजोर हो तो इंफेक्शन की वजह से लोगों की जान तक जा सकती है। इसलिए कभी भी ऐसी चीजों को खाने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल करें ताकि इसे खाना भारी ना पड़े।
यह भी देखें : VIDEO: बेडरूम में दिखा ये नजारा…तो कपल के उड़ गए होश…
Add Comment