रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अब सिविल लाइंस में सीएम हाउस के गेट नंबर-2 के सामने वाला ई-1 बंगला में रहेंगे। डॉ. रमन को बंगला आलॉट कर दिया गया है। इससे पहले ऐसी चर्चाएं थी कि डॉ. रमन सिंह को पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का बंगला चाह रहे थे, लेकिन इसे जयसिंह अग्रवाल को दिया गया है।
कुछ दिन पहले ही डॉ. रमन सिंह ने पूर्व डीजीपी संत कुमार पासवान के बंगले का निरीक्षण भी किया था। इस दौरान सुरक्षा के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर डॉ. रमन सिंह को सीएम हाउस के पास वाला बंगला अलॉट किया गया है।
छत्तीसगढ़ में सरकार के बदलने के साथ पूर्व मंत्रियों और विधायकों को बंगला खाली करने का फरमान जारी कर दिया गया है। मंत्री और विधायकों के नए बंगलों में शिफ्ट होने का भी सिलसिला शुरू हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को लंबे इंतजार के बाद बंगला अलॉट कर दिया गया है।
उन्हें सिविल लाइंस में सीएम हाउस के गेट नंबर-2 के सामने वाला ई-1 बंगला दिया गया है। यह बंगला केनाल रोड स्थित पूर्व डीजीपी संत कुमार पासवान का बंगला था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा बंगला खाली नहीं किए जाने के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्टेट गेस्ट हाउस पहुंना में रह रहे थे।
Add Comment