रायपुर। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का चार्ज भी ले लिया है। शासकीय आवास और बंगले भी अलॉट हो चुके हैं, अब उनके गृहप्रवेश का इंतजार किया जा रहा है।
जानकारों की माने तो अधिकांश मंत्री मकर संक्राति पर्व के बाद नए आवास में प्रवेश करना चाहते हैं।
इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सीएम हाउस में शिफ्ट होने को लेकर कोई हड़बड़ी नहीं कर रहे हैं। इस लिहाज से यह तय माना जा रहा है कि सीएम सहित सभी मंत्री अब मकर संक्राति के बाद ही नए बंगलों में शिफ्ट होंगे।
सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल के सदस्यों से उनके पसंद के आवास की जानकारी ली थी। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपनी-अपनी पसंद भी जाहिर कर दी थी। इसके बाद मंत्रियों को यथासंभव उनके पसंद का बंगला अलॉट कर दिया गया है। मंत्रियों ने जहां विभागीय कामकाज संभाल लिया है तो वहीं उन्होंने नए आवास में शिफ्ट का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए अभी तक सीएम हाउस खाली नहीं हो सका है, इसी तरह कुछ बंगले भी अभी तक खाली नहीं हो पाया है। दूसरी ओर मकर संक्राति का पर्व भी नजदीक है, दूसरी ओर बंगला खाली होने में अभी वक्त है, इसी के चलते अधिकांश मंत्रियों की मंशा है कि वे अब मकर संक्राति पर्व के बाद ही नए बंगलों में शिफ्ट हों।
यह भी देखें : बर्ड फ्लू की आशंका से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप…जारी किया अलर्ट…
Add Comment