
रायपुर। प्रदेश में महामारी फैलने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग ने इससे बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग को एन्फ्लूएंजा, एच5एन1 और बर्ड फ्लू फैसने की आशंका है। संक्रमण फैलने पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए हैं।
आयुक्त स्वास्थ्य आर. प्रसन्ना ने बताया कि प्रवासी पक्षियों, पोल्ट्री फार्म में एवियन एन्फ्लूएजा की होने सं संभावना रहती है। शीत ऋतु में वर्ड फ्लू जैसे घायत रोग फैलने की भी आशंका बनी रहती है। उन्होंने पक्षियों की असामान्य मृत्यु अथवा बीमारी की सतत निगरानी रखने के नि नर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैं।
संचालक महामारी नियंत्रक डॉ. आरआर साहनी ने कहा कि वर्ड फ्लू प्रभावित राज्यों से पड़ोसी राज्यों में पक्षियों में संक्रमण फैलने तथा उसके कारण मनुष्यों में संक्रमण फैलने की आशंका बना रहता है। इससे बचने के लिए सतर्कता बरतना जरुरी है। उन्होंने पोल्ट्री स्टॉफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। स्वास्थ्य अमलों तथा मितानिनों को बचाव संबंधी जानकारी दी जाए।
ऐसे मरीजों के उपचार के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपचायों मास्क, ग्लब्स तथा एप्रेन का उपयोग स्टॉफ के द्वारा किया जाए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध एविएन इन्फलूूएंजा के प्रकरण की जानकारी प्राप्त होने पर संचालनालय के राज्य सर्वेलेंस इकाई आईडीएसपी में भेजा जाए।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : नार्मल डिलिवरी से पैदा हुए इस बच्चे का वजन जानकर डॉक्टर भी रह गए हैरान…