छत्तीसगढ़वायरल

छत्तीसगढ़ : नार्मल डिलिवरी से पैदा हुए इस बच्चे का वजन जानकर डॉक्टर भी रह गए हैरान….

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक जिला अस्पताल के डॉक्टर एक अनोखा केस देखकर दंग रह गए। यहां एक 27 साल की महिला ने 5.3 किलो के बच्चे को नॉर्मल डिलिवरी के जरिए जन्म दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का दावा है कि यह बच्चा राज्य में नॉर्मल डिलिवरी से हुआ सबसे वजनी बच्चा है। डिलिवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, बिलासपुर के मल्हार इलाके के चाकरखेड़ा गांव में किसान महिला हेमलता बंजारे की तीन बेटियां हैं। उनके पति दिहाड़ी मजदूर हैं और खेती में उनकी मदद करते हैं। अस्पताल के गाइनकॉलजिस्ट डॉ नीलेश ठाकुर ने बताया, नवजात बच्चों का वजन 2.5 से 3.5 किलो के बीच होता है लेकिन यह केस दुर्लभ है।



अपने करियर में मैंने यह सबसे वजनी बच्चा है। उन्होंने बताया कि हेमलता की पहले भी नॉर्मल डिलिवरी हुई थी, इसलिए इस बार भी नॉर्मल डिलिवरी का फैसला किया गया। लेबर पेन के एक घंटे के अदंर ही बच्चे का जन्म हो गया था।

यह भी देखें : पुलिस की गलती का ऐसा खौफ कि इस शहर में ऑटो वाले भी हेलमेट पहनकर चला रहे हैं वाहन…. 

Back to top button
close