Breaking Newsछत्तीसगढ़देश -विदेशसियासतस्लाइडर

भाजपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी… UP सहित इन राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी….

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत राज्यों में प्रभारियों की तैनाती का काम शुरू हो गया है। भाजपा ने तमिलनाडू, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर के लिए प्रभारी और उप प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

तमिलनाडु, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार में पीयूष गोयल प्रभारी और सी टी रवि उप प्रभारी होंगे। उत्तर प्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा होंगे। कर्नाटक के प्रभारी मुरलीधर राव और उप प्रभारी किरण महेश्वरी को बनाया गया है। दिल्ली प्रभारी की जिम्मेदारी निर्मला सीतारमण को और उप प्रभारी की जिम्मेदारी जयभान सिंह पवैया को दी गई है। हरियाणा के प्रभावरी कलराज मिश्र व उप प्रभारी विश्वास सारंग होंगे। त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना होंगे।



लोकसभा चुनाव का एलान मार्च तक हो सकता है। इसके साथ ही चुनाव आचार संहित भी लागू हो जाएगी। 2019 में भाजपा के सामने दोबारा सत्ता में आने की चुनौती है वहीं कांग्रेस लगातार उसे कड़ी चुनौती दे रही है। लोकसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है जिसने 2014 में भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस बार यहां सपा-बसपा गठजोड़ बनता दिख रहा है जो भाजपा के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। शनिवार 5 जनवरी को ही इस संबंध में दोनों दलों के नेताओं मायावती और अखिलेश यादव के बीच महत्वपूर्ण बैठक भी हुई।

यह भी देखें : पुलिस कर्मियों को राहत…21 आवेदनों में 14 का किया गया स्थानांतरण…

Back to top button
close