मुंबई। मुंबई के विरार में 16 साल की युवती को उसके पिता ने ब्वॉयफे्रंड से फोन पर बात करते हुए देख लिया। इतने में पिता इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपनी बेटी को जिंदा जला दिया। लड़की 70 फीसदी तक जल चुकी है। उसे पारेल के केईएम अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की है। पीडि़ता अपने कमरे में फोन पर बात कर रही थी तभी उसके पिता वहां आ गए। उन्होंने उससे फोन रखने को कहा लेकिन वह बात करती रही। उसके पिता को लगा कि उसका अफेयर चल रहा है और वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से बात कर रही है। इसके बाद पिता ने बेटी के हाथ से फोन छीनकर नीचे फेंक दिया और उसे पीटते हुुए पूछा कि उसके पास फोन कहां से आया। पीडि़ता की मां ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन उसके पिता ने उन्हें धक्का दे दिया।
पीडि़ता ने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की तो पिता उसे रसोई में ले गए। स्टोव से मिट्टी का तेल उसपर छिड़का और आग लगा दी। गवाहों का कहना है कि लड़की जल रही थी और घर से बाहर निकल मदद मांग रही थी। उसकी मां भी उसके पीछे-पीछे भाग रही थी। पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की और उसपर पानी डाला। पीडि़ता नीचे गिर गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे केईएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जगदलपुर में रोड शो… स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब
Add Comment