क्राइमछत्तीसगढ़

पड़ोसी के घर इंजीनियर की पत्नी ने की चोरी…गिरफ्तार…

भिलाई। पड़ोसी के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाली महिला इंजीनियर की पत्नी है। उसने पड़ोस के घर से लगभग एक लाख के गहने चोरी की थी।

कुछ दिन पहले सुंदर विहार कॉलोनी निवासी लक्ष्मी सिंह के घर में चोरी हुई थी। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पड़ोस में रहने वाली महिला फरहा नाज पर संदेह जाहिर की थी। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह कबूल कर लिया।



फरहा नाज ने पुलिस को बताया कि उसका लक्ष्मी के घर आना जाना था। लक्ष्मी के पास सोने की जेवरात देखकर उसे लालाच आ गया। लक्ष्मी सगाई के कार्यक्रम में रायपुर गई थी। इसी बीच उसने गहनों पर हाथ साफ कर दिया। महिला का पति रायुपर के निजी कंपनी में इंजीनियर है।

यह भी देखें : महिला पटवारी की कार गड्ढे में गिरी…गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…मां की मौत… 

Back to top button
close