महिला पटवारी की कार गड्ढे में गिरी…गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…मां की मौत…

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में जजगा के निकट पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में सोमवार को लखनपुर तहसील में पदस्थ महिला पटवारी की कार गिर गई। कार में पटवारी अपनी मां के साथ सवार थी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने पटवारी को अंबिकापुर रेफर कर दिया, जबकि उसकी मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया गया कि घायल महिला पटवारी ललीता जोशी लखनपुर तहसील में पदस्थ हैं। वह कल मुंगेली जिले के ग्राम रमतल्ला, पथरिया स्थित अपने घर जाने के लिए कार से निकली थी। कार में उसकी मां उर्मिला जोशी भी थी। कार सत्यम गुप्ता चला रहा था।
कार अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम जजगा के पास पहुंची, इसी दौरान कार पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल से महिला पटवारी के परिचितों को सूचना दी। इसके बाद तीनों को बाहर निकाला गया।
यह भी देखें : नए साल से GST रेट घटने के कारण 23 चीजें सस्ती…अधिसूचना जारी…