आप कहीं भी हों, घर, ट्रेन, कॉलेज या सड़क पर, हर जगह आपको अपने फोन की स्क्रीन पर नजरें गड़ाए लोग दिख ही जाएंगे। बीते 2 सालों में भारत की बड़ी जनसंख्या ऑनलाइन आ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में पूरी दुनिया के 50 प्रतिशत लोग इंटरनेट यूजर बन जाएंगे, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीय यूजर्स की होगी।
सस्ते इंटरनेट प्लान और तेज ब्राउजिंग की वजह से भारतीय युवा तेजी से इंटरनेट से जुड़े हैं, जिसका प्रभाव हर क्षेत्र में दिखने लगा है। लेकिन ये भारतीय इंटरनेट यूजर अपने ज्यादातर फ्री समय में क्या ढूंढ रहे हैं? जवाब है पॉर्न।
गूगल ने हर साल की तरह एक बार फिर साल खत्म होते-होते एक लिस्ट जारी की है। गूगल ट्रेंड की यह लिस्ट बताती है कि बीते एक साल में लोगों ने गूगल पर क्या ढूंढा और किन विषयों में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट दिखाया।
रीजनल पॉर्न में बढ़ रही है भारतीयों की रूचि:
इस लिस्ट के हिसाब से सितंबर 2016 के बाद से भारत में एडल्ट कंटेंट सर्च करने के मामले में तेजी आई है। इसके साथ ही एक रोचक तथ्य यह भी है कि इससे पहले तक भारतीय यूजर विदेशी पॉर्न में ज्यादा रूचि दिखाते थे, लेकिन बीते 2 सालों से यह सर्च भारतीय पॉर्न और खासकर रीजनल पॉर्न देखना पसंद करने लगे हैं।
इन सर्च वर्ड्स में ‘तेलगु पॉर्न’, ‘भोजपुरी पॉर्न’ और ‘मलयाली पॉर्न’ का प्रतिशत भी बढ़ गया है। एक पॉर्न वेबसाइट के हिसाब से भारत और दक्षिण एशियाई देशों में सबसे ज्यादा ढूंढा गया शब्द ‘भाभी’ है जो साफ तौर से मर्दों की फंतासी और कुंठा को जाहिर करता है।
क्रिकेट और बॉलीवुड से भी ज्यादा दीवानगी है पॉर्न की:
भारत में लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने वाले दो मजहब हैं- क्रिकेट और बॉलीवुड. सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लोगों की यह रुचियां अक्सर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला कंटेंट होती हैं, लेकिन रिपोर्ट के हिसाब से क्रिकेट और बॉलीवुड से भी ज्यादा कुछ सर्च किया जाता है तो वो है पॉर्न। बीते एक साल के डेटा को यदि इस स्केल पर देखा जाए तो स्थिति काफी हद तक साफ हो जाती है।
पाकिस्तान को पछाड़ा लेकिन बांग्लादेश से पीछे है भारत:
दुनियाभर में पॉर्न का सबसे ज्यादा उपभोग एशियाई देशों में ही किया जाता है। विकसित देशों की तुलना में जहां इंटरनेट की स्पीड और क्लियरिटी बेहतर है, विकासशील देशों में पॉर्न ज्यादा ढूंढा और देखा जाता है।
बीते एक साल में जिन देशों में सबसे ज्यादा पॉर्न से जुड़े शब्दों को ढूंढा गया, उनमें भारत 5वे नंबर पर आता है। भारत से आगे बांग्लादेश, नेपाल, इथियोपिया और त्रिनिदाद जैसे देश हैं। भारत के ठीक पीछे आता है पड़ोसी देश पाकिस्तान।
समलैंगिक पॉर्न की भी बढ़ रही है सर्च:
भारत में समलैंगिकता बहुत संवेदनशील मुद्दा है। अधिकारों और बराबरी के मामलों में भले ही एक समाज के तौर पर भारतीय समलैंगिकता के मामले में नाक-भौं सिकोड़ें, लेकिन समलैंगिक पॉर्न की सर्च यहां धड़ल्ले से होती है। गूगल ट्रेंड्स के डेटा के हिसाब से भारत में हर 100 लोगों में से 30 समलैंगिक पॉर्न ढूंढते और देखते हैं।
यह भी देखें : BIGG BOSS-12 की विजेता बनी दीपिका…श्रीसंथ रहे रनरअप…
Add Comment