छत्तीसगढ़सियासत

हार की समीक्षा करे बीजेपी…जनादेश का अपमान छत्तीसगढ़ के लोग नही करेंगे स्वीकार…2019 के लोकसभा चुनावों में देश से भाजपा सरकार का होगा समाप्त -शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। भाजपा द्वारा लगातार नयी सरकार की सकारात्मक गरीब समर्थक जनहितकारी नीतियों के विरोध को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जनादेश का अपमान ठहराते हुए कहा है कि भाजपा का अंहकार नहीं गया है। बीजेपी के नेता स्वयं को राजा और लोगों को प्रजा समझते है।

छत्तीसगढ़ में इतनी बड़ी हार के बाद भी भाजपा जनादेश का सम्मान नहीं कर रही यह भाजपा की सामंतवादी मानसिकता है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को कांग्रेस सरकार के निणयों पर सवाल उठाने का कोई हक नही उनकी सरकार में जीरम, नान घोटाले जैसे अनेक गंभीर मामलों में या तो जांच ही नहीं की गयी या पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा निष्पक्ष जांच नही करायी गयी। किस मुंह से ऐसा आरोप लगाते हैं। 

15 साल के कुशासन के लिए जनता से माफी मांगे। भाजपा कांग्रेस पर उंगली ना उठाये और पहले अपने घर को देखे। रमन सिंह सरकार की योजनायें और नीतियांॅ इतनी अच्छी होती तो भाजपा की इस प्रकार बुरी तरह से क्यों हार होती ? किसान आत्महत्या कर रहे थे। भाजपा की नोटबंदी के कारण बेरोजगारी बढ़ी और उधोग धंधे ठप्प हो गय।

जीएसटी ने व्यापरियों को सड़क पर ला दिया और वस्तुयें महंगी हो गयी। इसके बाद भी अंहकारी भाजपा को यह भी समझ में नहीं आ रहा है, कि लोगों ने उसे क्यों नकारा? 2019 के लोकसभा चुनावों में देश से भाजपा की सरकार होगी समाप्त । जनता अब छत्तीसगढ़ से भाजपा के चुने हुये दस लोकसभा सदस्यों से पूछेगी, कि आखिर लोकसभा में छत्तीसगढ़ की बात उन्होंने क्यों नही उठाई।

केन्द्र की मोदी सरकार धान की खरीदी को लेकर धमकियां दे रही है भाजपा की सरकार की यह धमकी किसानों को धमकी है। प्रदेश को धमकी है। उन्होंने कहां कि अब भी समय है भाजपा विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार की समीक्षा बैठक बुला ले और स्थिति की सही समीक्षा करे।

यह भी देखें : जमीनों की खरीदी बिक्री नामांतरण में लगे रोक हटे…पांच डिसमिल से कम भूमी की होगी शुरू…मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर कांग्रेस ने कहा आम जनता के हित में लिया फैसला…सुशील आनंद शुक्ला 

Back to top button
close