2018 के मुकाबले 2019 में आपको लंबी छुट्टियां ज्यादा नहीं मिलने वाली है। वहीं राखी, स्वंतत्रता दिवस और दीवाली रविवार को ही होगी। देखें बाकी महीनों में कब-कब छुट्टियां मिलेंगी-
जनवरी
नए साल के दूसरे हफ्ते में ही यानी 12, 13 और 14 जनवरी को आपको छुट्टियां मिल जाएंगी। 12 जनवरी को शनिवार, 13 जनवरी को लोहड़ी (रविवार) और 14 जनवरी को मकर संक्रांति।
फरवरी
इस महीने में शनिवार और इतवार के अलावा 5 फरवरी को लोसार (पहाड़ी इलाकों में मनाया जाने वाला पर्व) है। इसकी छुट्टी पहाड़ी इलाकों में मौजूद ऑफिस के अलावा और कहीं नही होती।
मार्च का पहला हफ्ता 2 और 3 फरवरी को सैटरडे और संडे है। इसके बाद 4 को महाशिवरात्रि है। इन तीन दिन में आप छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके बाद 21 मार्च (वीरवार) को होली है। आप 22 यानी शुक्रवार को छुट्टी लेकर 23 और 24 मार्च का वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।
19 अप्रैल गुड फ्राइडे और 20 से वीकेंड। अगर आपको गुड फ्राइडे की छुट्टी मिले तो तीन दिन की छुट्टियां बिता सकते हैं।
सॉरी! आपको पूरा मई महीना काम करना होगा। क्योंकि इस पांचवें महीने में कोई शनिवार और इतवार के अलावा कोई छुट्टी नहीं है।
जून
महीने की शुरुआत वीकेंड से होगी। वहीं, 5 जून को है मीठी ईद। अगर आप 3 और 4 जून को छुट्टी ले सकें तो ये 5 दिन हुए आपके. लेकिन ये ईद भी चांद निकलने पर निर्भर है।
जुलाई
मई की ही तरह जुलाई महीने में भी को त्योहार नहीं।
10 अगस्त (शनिवार), 11 अगस्त (रविवार) और 12 अगस्त को बकरीद है। इसके साथ ही 15 अगस्त को रविवार है और इसी दिन स्वतंत्रता दिवस और राखी है। अगर आप 16 अगस्त की ऑफिस से छुट्टी ले पाएं तो 17 और 18 के वीकेंड को घूम सकते हैं।
सितंबर
महीने की शुरुआत संडे से होगी और इसके बाद 2 सितंबर को है गणेश चतुर्थी।
अक्टूबर
हर साल की तरह अक्टूबर हमारा फेवरेट महीना होता है। गांधी जयंती दिवाली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा और दशहरा, ज्यादातर त्यौहार इसी महीने में आता है। साल 2019 में 5, 6 के वीकेंड के बाद 7 अक्टूबर को राम नवमी और 8 अक्टूबर को दशहरा है। इसके बाद दिवाली 27 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को भाई दूज है। दिवाली के बाद आप भाइया दूज की छुट्टी लेकर एन्जॉय कर सकते हैं।
इस महीने 12 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। अगर आप 11 को छुट्टी ले पाएं तो 9 और 10 नवंबर का लंबा वीकेंड घूम सकते हैं।
दिसंबर
25 दिसंबर से पहले 21 और 22 दिसंबर को वींकेड है।
यह भी देखें : पीठ दर्द से परेशान इस एक्टर को होना पड़ा अस्पताल में भर्ती
Add Comment