छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में…पड़ रही कड़ाके की ठंड…लोगों का दिनचर्या बदला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेशभर में एक बार फिर शीतलहर की चेतावनी दी है। शीतलहर चलने से आगे और ठंड बढ़ेगी। ठंड की वजह से लोगों का दिनचर्या ही बदल गया है। सुबह काफी देर से लोग बिस्तर छोड़ रहे हैं। मार्निंगवाक करने वालों की संख्या भी कम हो गई है। ठंड से बचने के लिए सुबह से शाम तक लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं।

दो दिन पहले छत्तीसगढ़ से होकर गुजरी द्रोणिका का असर समाप्त हो गया है। अब फिर से कड़ाके की ठंड पडऩे लगी है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, तो रात का तापमान एक डिग्री कम। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के बस्तर संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। जबकि शेष संभागों में उल्लेखनीय गिरावट हुई है। बस्तर संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक, रायपुर संभाग में सामान्य, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में सामान्य से कम तथा दुर्ग संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे।

चेतावनी के रूप में दक्षिणी भाग में छिछला कोहरा/ कुहासा छाए रहने की अति संभावना है। उत्तरी भाग में शीतलहर चलने की संभावना है। शनिवार को राजधानी में बादल साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान

  • रायपुर- 24.6 – 13.2
  • बिलासपुर- 24.1- 10.5
  • पेंड्रारोड- 21.9- 6.7
  • अंबिकापुर- 18.7- 5.9
  • जगदलपुर- 24.9-14.0
  • दुर्ग- 25.8-9.2
  • राजनांदगांव- 25.8-9.0

यह भी देखें : राजधानी के फाफाडीह में मिले पीलिया के 12 मरीज…गंदा पानी आने की शिकायत… हेल्थ कैंप लगाया गया… 

Back to top button
close