छत्तीसगढ़स्लाइडर

राजधानी के फाफाडीह में मिले पीलिया के 12 मरीज…गंदा पानी आने की शिकायत… हेल्थ कैंप लगाया गया…

रायपुर। राजधानी के फाफाडीह क्षेत्र में नगर निगम द्वारा लगाए गए कैंप में पीलिया के 12 मरीज मिले हैं। इस बात की जानकारी रायपुर नगर निगम की तरफ से जारी की गई है।

फाफाडीह के साहूपारा में शुक्रवार को हेल्थ कैंप लगाकर जांच किया किया गया। दो दर्जन से ज्यादा लोगों का ब्लडसेंपल लिया गया था। जांच के दौरान वहां से 12 पीलिया के मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। क्षेत्र में बीते कई दिनों से गंदा पानी आने की शिकायत मिल रही थी।



इस पर कार्रवाई करते हुए वहां हेल्थ कैंप लगाया गया था। मरीज मिलने के बाद नगर निगम ने पाईप लाईन लीकेज की जांच करने के साथ ही पानी में क्लोरीन की मात्रा भी बढा दी है। पीलिया के सभी मरीज अलग अलग अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं।

यह भी देखें : अब बच्चों के साथ यौन अपराध पर फांसी…केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में पॉक्सो कानून में संशोधन की मंजूरी… 

Back to top button
close