दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज 24 दिसम्बर को अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में बड़ा कार्यक्रम हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भूपेश बघेल पाटन पहुंच रहे हैं। अमलेश्वर से लेकर पाटन तक सभी गांवों में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ता तैयारी करके रखे हैं। बैनर-पोस्टर एवं फ्लैक्स से मार्ग अटा पड़ा है।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर से सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे अमलेश्वर आएंगे। अमलेश्वर से पाटन तक आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो द्वारा शाम 5 बजे पाटन पहुंचेंगे। पाटन में सभा को संबोधित करेंगे।
पाटन से शाम 5.20 बजे भिलाई-3 मुख्यमंत्री निवास आएंगे। वे यहां रात्रि विश्राम कर, दूसरे दिन 25 दिसम्बर को रायपुर जाएंगे। ज्ञात हो मुख्यमंत्री का पाटन में कार्यक्रम 20 दिसंबर को आयोजित था। लेकिन मुख्यमंत्री 20 को दिल्ली से नहीं लौट पाए थे इस वजह से उस दिन कार्यक्रम को स्थगित किया गया था।
यह भी देखें : मुख्यमंत्री बघेल एक्शन में…आधी रात की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…43 IAS के प्रभार बदले…कई कलेक्टर भी इधर से उधर…देखें पूरी सूची…
Add Comment