Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मुख्यमंत्री बघेल एक्शन में…आधी रात की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…43 IAS के प्रभार बदले…कई कलेक्टर भी इधर से उधर…देखें पूरी सूची…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार आधी रात को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। जिसमें मंत्रालय से लेकर कलेक्टर तक बदले गए हैं। कुल 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शपथ लेने के बाद से एक्शन में हैं। 25 दिसंबर को मंत्रीमंडल का गठन करने वाले हैं इससे पहले सोमवार को आधी रात बड़ी प्रशासनिक सर्जनी की है। भाजपा सरकार के करीबी माने जाने वाले कई अफसरों के तबादले कर दिए हैं। मंत्रालय में भी कई वर्षों से जमे अफसरों की छट्टी कर दी है।

मुख्यमंत्री ने गृह, उर्जा और पंचायत विभागों के भी सचिव बदल दिए हैं। एसीएस और आयुक्त कृषि सुनील कुजूर को वाणिज्य-उद्योग विभाग की की जिम्मेदारी दी गई है। कमलप्रीत सिंह को इससे मुक्त किया गया है। एसीएस वन सीके खेतान को योजना आर्थिक,साख्यिकी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम विभाग भी दिया गया है।



इसी प्रकार एसीएस पंचायत ग्रामीण विकास और आयुक्त विकास आरपी मंडल को गृह, जेल, परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। एसीएस अभिताभ जैन अब केवल वित्त विभाग के प्रभार में रहेंगे। प्रमुख सचिव रेणु पिल्लै को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वे महानिदेशक प्रशासनिक अकादमी भी बनी रहेंगी। इसी तरह कुल 43 अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। पूरी जानकारी के लिए सूची देखें।

यह भी देखें : 24 को आएंगे प्रदेश प्रभारी पुनिया…शपथ को लेकर बदला कार्यक्रम… 

Back to top button
close