रायपुर। अरूण कुमार गुप्ता (रायपुर) और सन्नी केसरी (राजनांदगांव) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश के क्रमश: प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री के पद के लिए 2018-19 हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा अभाविप प्रदेश कार्यालय रायपुर से की गई।
राजधानी रायपुर में देवेन्द्र नगर स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय से चुनाव अधिकारी अनिरुद्ध द्विेदी द्वारा ने बताया कि इन पदों का कार्यकाल एक साल का रहेगा और दोनों पदाधिकारी कर्णावती (गुजरात) में 27 से 30 दिसंबर तक होने वाले 64वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
अरुण कुमार गुप्ता जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं। आप विद्यार्थी जीवन से ही सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनका परिषद से संपर्क 1999 से है। वे पूर्व नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रमुख रहे हैं। उन्होंने जांजगीर जिले में रक्तदाताओं की सूची का संकलन एवं रक्तदान की व्यवस्था आदि कार्यों का निर्वहन भी किया है।
जरूरतमंद बच्चों के लिए चांपा में नि:शुल्क कोचिंग का कई वर्षों तक संचालन किया। 2005 से विभिन्न महाविद्यालयों में अध्यापन, लोक सेवा आयोग द्वारा 2012 में सहायक प्राध्यापक के रूप में चयनित एवं वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय नवापारा में कार्यरत हैं। सत्र 2018-19 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
सन्नी केसरी बिलासपुर के निवासी हैं। उनकी शिक्षा स्नातकोत्तर तक हुई है तथा वर्तमान में विधि-विधा शाखा (लॉ) के छात्र हैं। वे वर्ष 2008 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आए।
उन्होंने परिषद में बिलासपुर नगर उपाध्यक्ष से लेकर बिलासपुर जिला संयोजक, विभाग संयोजक, प्रदेश सहमंत्री जैसे विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है। बिलासपुर में संगठन कार्य को गति देने में एक सशक्त छात्र आंदोलन खड़ा करने में उनका योगदान रहा। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
यह भी देखें : BREAKING: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का शपथ 25 को…राजयपाल ने दी सहमति…
Add Comment