ट्रेंडिंगवायरल

VIDEO : प्रदूषण से बर्फ दिखने लगा काला…तो अधिकारियों ने निकाला ये रास्ता…कर दी पेंट अब होने लगी किरकिरी….

रूस के साइबेरियन इलाके में बर्फ पर प्रदूषण का असर हटाने के लिए अधिकारियों ने बर्फ के ऊपर ही पेंट कर दिया। अधिकारियों ने पेंट करके गंदी बर्फ को सफेद दिखाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक रूसी महिला बर्फ पर हाथ लगाती है और उसके हाथ में चिपचिपा पेंट लगा दिखता है। वीडियो में महिला कहती है, आप पेंट के ये दाग देख सकते हैं, यह चिपक भी रहा है।
मास्को टाइम्स के मुताबिक, टाउन हेड डिमित्री इवानोव ने घटना के पीछे जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की है। बर्फ से पेंट हटाने के आदेश भी दे दिए गए हैं। डिमित्री ने कहा, मैं शहरवासियों से माफी मांगता हूं, जिनका इस घटना की वजह से नए साल का जश्न खराब हो गया।

यह भी देखे: बीच बस्ती में चल रहा था देह व्यापार…एक युवती और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले… 

Back to top button