ट्रेंडिंगवायरल

VIDEO : कांग्रेस विधायक ने दी कलेक्टर को धमकी….एक रात में हो गया ट्रांसफर…..

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले की महिला कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया ने विधायक बनते ही कलेक्टर पर परेशान करने का आरोप लगाते ही उसकी छुट्टी करने की धमकी दे डाली। चौंकाने वाली बात ये है कि विधायक के इस धमकी भरे वीडियो के वायरल होते ही उसी रात कलेक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया।

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले की महिला कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला विधायक जिले के कलेक्टर की छुट्टी करने की धमकी देती हुई नजर आ रही है।



विधायक ने कलेक्टर के ऊपर परेशान करने के आरोप लगाए थे। वीडियो में भी कलेक्टर के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए विधायक कह रही हैं कि कलेक्टर ने उन्हें बहुत परेशान किया है, इसलिए अब जल्द ही उसकी छुट्टी कर दी जाएगी। आपको बता दें पहली बार विधायक चुनी गईं कलावती भूरिया कांग्रेस के स्थानीय सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी हैं।

यह भी देखे: सिरपुर जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने कुचला… घटना स्थल पर ही मौत… 

Back to top button
close