रायपुर-कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया हैं। सत्ता से बाहर हुई भाजपा हर मुददें पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। जिसके चलते किसानों की कर्ज माफी का मामला उठने लगा है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसानों का वादाखिलाफी मुख्यमंत्री बताया हैं।
उन्होंने कहा कि केवल 16 लाख किसानों का कर्ज माफ कर कांग्रेस अपने चरित्र उजागर कर रही है। पूरे प्रदेश में 32 लाख किसान है जिन्हें कर्ज माफी का लाभ मिलना चाहिए लेकिन केवल दिखावे के लिए 16 लाख किसानों का कर्ज माफ कर कांग्रेस वाहवाही लूट रही है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कितना अंतर हैं।
आगे चंद्रकार ने कहा कि बेमौसम हुई बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के तौर पर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सभी रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त बैंकों से कृषि ऋण तत्काल माफ होना चाहिए साथ ही बिजली बिल आधा करने की घोषणा पर तत्काल अमल होना चाहिए।
कांग्रेस के नवनिर्वाचित सरकार ने 25 सौ रूपए समर्थन मूल्य में धान खरीदने की घोषणा किया है इस पर तत्काल अमल करें। प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किसानों के हित में शीघ्र फैसला लेने की मांग की है
यह भी देखे : काफिले के लिये एम्बुलेंस नहीं रोकने का आदेश… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया संवेदनशीलता का परिचय-सुशील आनंद शुक्ला
Add Comment