रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल के गठन को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि सीएम ने अपने मंत्रिमंडल के लिए सदस्यों के नाम चुन लिया है। संभावित मंत्रियों के नाम लेकर वे जल्द दिल्ली रवाना होंगे और पार्टी अध्यक्ष से मिलकर मंत्रिमंडल में नाम फाइनल करेंगे।
राज्य में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद अब लोगों को बेसब्री से मंत्रिमंडल के गठन का इंतजार है। सीएम ने प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने के लिए मंत्रिमंडल का गठन शीध्र करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस की ओर से चुनाव पूर्व जारी घोषणा पत्र पर अमल करने और राज्य के कामकाज में तेजी लाने के लिए भी मंत्रिमंडल का गठन आवश्यक है।
लिहाजा कांग्रेस की तैयारियां इस बात को लेकर तेज हैं कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का गठन हो। इस बात से खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी वाकिफ हैं कि यदि उन्हें तेजी से कामकाज की शुरूआत करनी है तो उन्हें अपने मंत्रिमंडल का गठन जल्द से जल्द करना होगा।
इधर सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री ने इसकी तैयारी कर ली है। अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने वाले मंत्रियों के संभावित नामों की लिस्ट उन्होंने तैयार कर ली है। इस लिस्ट को लेकर वे जल्द ही दिल्ली रवाना होंगे और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में शामिल नामों को फाइनल करेंगे।
इधर मंत्रिमंडल के गठन में भी पेंच फंसता नजर आ रहा है। कांग्रेस के युवा चेहरों ने भाजपा के कई दिग्गजों को पराजित कर कांग्रेस का परचम बुलंद किया है। सकते हैं। दूसरी ओर वरिष्ठ नेताओं की संख्या भी अधिक है जो दो बार से ज्यादा चुनाव जीत चुके हैं, इसके अलावा आदिवासी समाज से भी मंत्रिमंडल में स्थान देना जरूरी है। लिहाजा इन सभी समीकरणों को सुलझा कर नए मंत्रिमंडल का गठन करना होगा। अब देखने वाली बात यह है कि भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में किस तरह से संतुलन बिठाया जाएगा।
संभावित मंत्रिमंडल में इन नामों पर चर्चा
संभावित मंत्रिमंडल में सबसे पहले नाम चरणदास महंत, रविन्द्र चौबे, रामपुकार सिंह, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, मो. अकबर, अरूण वोरा, कवासी लखमा, अमितेश शुक्ला, अनिला भेडिय़ा, शिव डहरिया, रुद्र गुरू, उमेश पटेल, लखेश्वर बघेल सहित कई विधायक दौड़ में हैं। देखना ये है कि कौन दस मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है। क्योकि सीएम के साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने शपथ ले ली है। यानि अब केवल 10 के लिए ही जगह बचती है।
यह भी देखें : वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री होंगे पड़ोसी…रमन सिंह अब रहेंगे अजय चन्द्राकर के बंगले में…
Add Comment