Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री होंगे पड़ोसी…रमन सिंह अब रहेंगे अजय चन्द्राकर के बंगले में…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अजय चन्द्राकर जिस बंगले में रहते थे उसे आवंटित किया गया है। सिविल लाइन में स्थित यह बंगला मुख्यमंत्री निवास के करीब है। यह बंगला रमन सिंह को दिए जाने का कारण सुरक्षा भी है।

चूकि रमन सिंह 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के सीएम रहे हैं और यह राज्य नक्सल प्रभावित राज्य है इसलिए केन्द्र सरकार ने उन्हें जेट प्लस की सुविधा दी है। राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को अजय चन्द्राकर (पूर्व मंत्री)का बंगला एलाट कर दिया है।



हालांकि पूर्व सीएम को इतना बड़ा बंगला एलाट करने का नियम नहीं है क्योकि रमन सिंह अब केवल विधायक हैं। मगर उनके 15 सालों के कार्यकाल और नक्सल प्रभावित राज्य को देखते हुए उन्हें सुरक्षा लिहाज से यह बंगला आवंटित किया गया है। अजय चन्द्राकर जिस बंगले में रहते थे वह सीएम हाउस से पास है। यानी की अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पड़ोसी होंगे।

यह भी देखें : CM भूपेश बघेल आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे अधिकारियों से चर्चा…बारिश से हुए नुकसान की करेंगे समीक्षा… 

Back to top button
close