
रायपुर। तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री ने शपथ ले ली हैं। छत्तीसगढ़ में भी तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण कर लिया हैं। अब सवाल उठने लगा है किसानों के कर्ज माफी का। मध्यप्रदेश में किसानों के हित में फैसला लेते हुए कर्ज माफी कर दिया गया हैं। वहीं अब प्रदेश की बारी हैं।
सूत्रों की माने तो मंत्रीमंडल की गठन होते ही कैबिनेट की बैठक रखी जाएगी और घोषणा पत्र में किए गए वादों के मुताबिक कर्ज माफी को लेकर पहला कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने ऐलान किया था कि उनकी सरकार राज्य में बनती है तो 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
अब सरकार बन गई, मुख्यमंत्री ने शपथ ले लिया है। किसानों को कर्ज माफी का इंतजार हैं। उधर विपक्ष कांग्रेस सरकार की राह देख रही है कि कैसे कर्ज माफी करते हैं। क्योंकि विपक्ष सरकार को हर मुददे में शुरू से ही घेरने के लिए रणनीति बना रही हैं।
यह भी देखे: शपथ के दौरान जमकर नारेबाजी…पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया आशीर्वाद