छत्तीसगढ़स्लाइडर

बारिश से शपथ ग्रहण समारोह में खलल…साइंस कॉलेज मैदान कीचड़ में तब्दील…तैयारियों में जुटे अधिकारी बेहाल…

रायपुर। राजधानी में हो रही बेमौसम बारिश ने साइंस कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में खलल डालनी शुरू कर दी है। रात से हो रही बारिश से मैदान में चारों ओर कीचड़ फैल गया है, वहीं मंच के आसपास भी कीचड़ फैल जाने से अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।

साइंस कॉलेज मैदान में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मौसम की मार पडऩी शुरू हो गई है। बेमौसम बारिश से उपजे मुसीबतों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे अधिकारियों के होश उड़ा दिया है। साइंस कॉलेज मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया था लेकिन तेज हवाओं और बेमौसम बारिश ने इन तैयारियों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है।



मुख्य मंच को छोड़ दिया जाए तो पूरे मैदान में कीचड़ फैल गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आगमन को देखते हुए करीब दस हजार लोगों के बैठक की व्यवस्था की गई है। लेकिन मैदान में फैल चुके कीचड़ ने इस व्यवस्था को बुरी तरह से चरमरा दिया है। अब अधिकारी सकते में हैं कि इतने कम समय में मैदान में फैल चुके कीचड़ को कैसे सुखाया जाए।

तैयारियों में जुटे अधिकारियों की परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है कि मौसम विभाग ने आने वाले चौबीस घंटों के दौरान मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि अधिकारी हालातों पर काबू करने पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के अधिकारी भी बेमौसम बारिश को लेकर सकते में आ गए हैं। आज मुख्यमंत्री पद के लिए होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और मातहतों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं। बहरहाल दोपहर बाद बारिश में कुछ कमी आने के संकेत भी मिले हैं।

यह भी देखें : VIDEO : भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न का माहौल…धरमजयगढ़ के विधायक लालजीत राठिया ने किया टॉवल डांस… 

Back to top button
close