बर्लिन। जर्मनी में एक हैरान क र देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुर्घटनावश एक चॉक लेट की सड़क बन गई। फि र क्या, उसे कि सी ने खाया नहीं, बल्कि 25 लोगों ने मिलकर उसे ठिकाने लगाया। यह वाकया जर्मनी के वेस्टनेन शहर का है। दरअसल एक फैक्ट्री में चॉक लेट से भरा एक टैंक लीक क रने लगा।
इसके बाद एक टन चॉकलेट टैंक से बहकर सड़क पर फैल गई। ठंड थी, तो चॉकलेट क म समय में ही सड़क पर जम गई और देखते ही देखते काले रंग की सड़क भूरे रंग की हो गई। 25 लोगों ने साफ की पूरी सड़क इसके बाद वो रास्ता बंद करना पड़ गया।
फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसके बाद 25 दमकल कर्मचारियों ने गर्म पानी और फावड़े की मदद से 1 टन चॉक लेट को पहले तो पिघलाया। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक फै क्ट्री के क र्मचारियों ने भी रास्ते की सफाई में दमकल कर्मचारियों की काफी मदद की। चॉक लेट की परत सड़क पर जम गई जम चुके चॉकलेट की मोटी परत को आग से और गर्म पानी से पिघलाने कोशिश की गई। उसके बाद निकाले गए चॉक लेट्स को डंप में फेंक दिया गया।
यह भी देखे: हर दिन 2 हजार के सिक्के चोरी करता रहा ये मैनेजर…बैंक को नहीं लग पाई भनक…84 लाख कर दिए पार…
Add Comment