
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पत्रकारों से कहा कि, नई भूमिका में नजर आएंगे और एकात्मक परिसर भाजपा कार्यालय आते रहेंगे उस पर चुटकी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विपक्ष की भूमिका के लिए जनता का आभार मानना चाहिए।
15 वर्षों तक सत्ता में रहकर जनता की पीड़ा, दर्द, परेशानियां दिखाई नहीं दी और सत्ता की मदहोशी में जन विरोधी निर्णय लेते रहे। किसानों की आत्महत्या, युवाओं की बेरोजगारी, प्रदेश का बढ़ता नक्सलवाद, मजदूरों को मजदूरी, रोजगार के नाम पर पलायन, महिला उत्पीडऩ जैसी समस्याओं से अपनी नैतिक भूमिका से मुख मोडऩे वाले प्रदेश के मुखिया होने के नाते निभा ना सके,
जिसका ही परिणाम देर से ही सही प्रदेश की जनता ने स्पष्ट रूप से बड़े बहुमत के साथ जनादेश कांग्रेस को दिया है और 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा को विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ा। भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता ने 15 सीटों पर समेट दिया, मतलब प्रत्येक वर्ष की विकास को जनता ने एक सीट दी है, जिसके फलस्वरूप भाजपा 15 वर्षो बाद 15 सीटो पर सीमट कर रह गयी है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दिए गए बयान कि वे 10 दिनों बाद कांग्रेस घोषणा पत्र में किये गये घोषणाओं पर सवाल करेंगे पर पलटवार करते हुए तिवारी ने कहा कि, जो मुख्यमंत्री अपने खुद की घोषणा पत्र में जिसे संकल्प पत्र का नाम दिया, उस पर अमल न करते हुए वादाखिलाफी की और जनता के विश्वास को तोडऩे का काम किया,
विश्वासघात किया वे कांग्रेस से 10 दिनों में सवाल पूछेंगे, सवाल पूछने का अधिकार प्रदेश की जनता को है जिन्होंने बड़े जनमत से कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से मतदान किया है, हम संकल्पित हैं, अपने वादों पर खरा उतरने के लिए लेकिन जो वादा खिलाफी करते हो सत्ता पाने के लिए झूठे वादे करते हो, जनता की पीड़ा दिखाई ना देती हो, सरकार में बैठकर तानाशाह समझते हो, उन्हें नैतिक अधिकार नहीं बनता कि वह कांग्रेस से सवाल करें।
यह भी देखे: ताम्रध्वज साहू नहींं बनेंगे सीएम… तो भुगतना होगा 2019 का परिणाम…सामाज ने दी चेतावनी