रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिलने के बाद अब दिल्ली में राज्य के नेताओं की बैठक होगी। जिसके चलते शनिवार 15 दिसंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को दिल्ली में संबोधित करेंगे।
बैठक में संगठन मंत्री रामलाल व भाजयुमो की अध्यक्ष पूनम महाजन भी इस बैठक में विशेष रूप से शामिल होंगी। बैठक में शामिल होने के छत्तीसगढ़ के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है। इसके साथ ही भाजयुमो के जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।
Add Comment