बिलासपुर। सिम्स प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए एक फरमान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि इस बार क्रिसमस पर्व पर 2 दिन से अधिक की छुट्टी किसी को नहीं मिलेगी। प्रबंधन ने नोटिस जारी कर कहा है कि दिसंबर में किसी भी कर्मचारी को 2 दिन से अधिक की छुट्टी नहीं मिलेगी।
संस्था बंधन का तर्क है कि क्रिसमस आते ही सिम्स के कर्मचारी बिना बताए छुट्टी पर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को संभालना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान में ओपीडी में भारी भीड़ हो रही है। इन दिनों सिम्स में वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, निमोनिया जैसी बीमारियों के 15 सौ से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। लगभग 650 मरीज भर्ती हैं।
सिम्स में मरीजों की देखरेख के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है। इसमें सबसे ज्यादा कमी नर्सों की है। इसमें से भी नर्से यदि क्रिसमस पर्व मनाने के लिए छुट्टी पर चली जाती हैं मरीजों को संभालने में प्रबंधन को परेशानी होगी।
प्रबंधक का कहना है कि हर वर्ष क्रिसमस पर नर्स लंबी छुट्टी पर चली जाती हैं। इससे मरीजों को समय पर दवाई नहीं मिलती। सुबह ड्रिप लगाने में भी परेशानी होती है। क्रिसमस पर्व में मरीजों की स्थिति ना बिगड़े इसलिए सिम्स प्रबंधन ने सख्त निर्देश देकर समन्वय बनाने की कोशिश की है।
यह भी देखें : बिना अनुमति छुट्टी लेना पड़ा महंगा… 6 पुलिसकर्मी निलंबित…
Add Comment