छत्तीसगढ़ : ‘सत्ता की चाबी’ कहलाने वाले बस्तर में भाजपा का सूपड़ा साफ…12 की 12 सीटों पर कांग्रेस आगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो मंगलवार को हो रहे मतगणना के ताजे रुझानों पर नजर डालें तो यहां तो सबसे बड़ा उलटफेर बस्तर संभाग की सीटों को लेकर होता दिख रहा है। ये वही बस्तर है, जिसे सियासत के गलियारों में सत्ता की चाबी कहा जाता है। पिछले चुनावों की बात करें तो यहां 8:4 का आंकड़ा था।
यानी 8 सीटों पर कांग्रेस और 4 सीटों पर भाजपा। लेकिन इस बार के चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां से पूरे के पूरे 12 सीटों पर कांग्रेस स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है। सबसे बड़ी बात यहां से भाजपा के दो दिग्गज मंत्रियों सहित एक सांसद की भी साख लगी हुई थी। लेकिन ये लगातार पीछे चल रहे हैं।
आपको बता दें कि यहां की बस्तर विधानसभा सीट से भाजपा ने सुभाऊ कश्यप तो भाजपा ने लखेश्वर बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसी तरह दंतेवाड़ा में भाजपा के भीमा मंडावी तो कांग्रेस से देवती कर्मा, नारायणपुर से भाजपा के केदार कश्यप के मुकाबला चंदन कश्यप,
कोंटा से भाजपा के धनीराम वारसे का मुकाबला कांग्रेस के कवासी लखमा, चित्रकोट से भाजपा के लच्छूराम कश्यप का मुकाबला दीपक बैज, बीजापुर से भाजपा के महेश गागड़ा का मुकाबला कांग्रेस के विक्रम मंडावी,
कोंडागांव से भाजपा के लता उसेंडी का मुकाबला कांग्रेस के मोहन मरकाम, अंतागढ़ से भाजपा के विक्रम उसेंडी का मुकाबला कांग्रेस के अनूप नाग और कांकेर से भाजपा के हीरा मरकाम का मुकाबला शिशुपाल सोरी से था।